Munikireti: लावारिस गोवंश पर हरकत में आई नगरपालिका
मुनिकीरेती/ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने लावारिस गोवंश को लेकर कड़ा रूख अख्तियार किया है। निकाय अब इस मामले में संबंधित गोपालक के खिलाफ चालानी कार्यवाही करेगा।
बताया गया कि ढालवाला के वार्ड 11 में पिछले दिनों से एक गोवंश बीमार अवस्था में था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने ईओ तनवीर सिंह मारवाह को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ऋषि मिरेकल ट्रस्ट के सदस्य सुमित पेटवाल की सहायता से गाय का प्राथमिक उपचार किया गया।
इसके बाद उन्होंने पशुपालन विभाग की मदद से संबंधित गोपालक की तलाश की। जिन्हें फोन कर गोपालक नीता देवी निवासी ओणी गांव को मौके पर बुलाया गया। इस मामले में निकाय ने गो स्वामिनी पर ₹2000 की चालान की कार्यवाही की और गलती नहीं दोहराने के लिए आगाह भी किया। गाय को कैटल कैचर वाहन से उनके घर पहुंचाया गया। साथ ही उसकी देख रेख के लिए शपथ पत्र भी लिया गया।