ऋषिकेश

मुनिकीरेतीः सीमा विवाद पर पालिका ने कराई रायशुमारी

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला और नगर पंचायत तपोवन के बीच के सीमा विवाद पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ रायशुमारी की। जिसमें लोगों ने तपोवन पंचायत द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र में अपना बोर्ड लगाने पर आपत्ति जताई।

बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सभासदों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व बोर्ड सदस्यों और स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बीते दिनों नगर पंचायत ने पालिका की सीमा लक्ष्मणझूला रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप भूमि पूजन कर अपना बोर्ड लगाया गया था। जिस पर उनके साथ सभासदों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और मौके से पालिका प्रशासन ने उक्त बोर्ड को हटाया। कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा विश्वास है। जल्द ही राजस्व और वन विभाग के साथ मौके का निरीक्षण किया जाना है। जरूरत पड़ी तो दोनों निकायों के गजट नोटिफिकेशन का निरीक्षण भी किया जाएगा।

बैठक में समाजसेवी चन्द्रवीर पोखरियाल ने कहा कि यह मुद्दा प्रशासनिक है। यदि नगर पंचायत द्वारा सीमा आगे बढ़ाई गई है तो दोनों निकायों को मिलकर मामला सुलझाना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने बताया कि गजट नोटिफिकेशन में हाथी धारा तक मुनिकीरेती क्षेत्र की सीमा है। खुशहाल सिंह राणा ने कहा कि पूर्व में कुंभ मेले के दौरान यहां सीमाओं तक लाइटें लगाने का कार्य भी किया गया।

पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने कहा कि मुनिकीरेती टाउन एरिया के समय से नगर पालिका बनने तक इसकी सीमाओं का निर्धारण कर दिया गया था। सभासद प्रतिनिधि सचिन पैन्यूली ने कहा कि पालिका को अपनी सीमा में बोर्ड लगाना चाहिए। मनीष डिमरी ने कहा कि पालिका द्वारा अपनी सीमाओं में लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स से राजस्व वसूला जाता है। दिनेश व्यास ने कहा कि दोनों निकायों को राजस्व और वन विभाग के साथ विवाद सुलझाना चाहिए।

अनुराग पयाल ने कहा कि नगर पंचायत तपोवन जबरन पालिका सीमा में प्रवेश कर रहा है। सुभाष चौहान ने कहा कि हाथी धारा के समीप तक पालिका कर्मियों द्वारा पहले से ही सफाई की जाती है। तब ग्रामसभा तपोवन को कोई आपत्ति नहीं थी।

बैठक में ईओ अंकिता जोशी, सभासद विनोद खंडूडी, लक्ष्मण भंडारी, विनोद सकलानी, सचिन रस्तोगी, गजेंद्र सजवाण, घनश्याम नौटियाल, शूरवीर सिंह चौहान, मनोज मलासी, शांति ठाकुर, रमावल्लभ भट्ट, रोहित गोडियाल, अजय रमोला, अरविंद नेगी, शिव प्रसाद खंकरियाल, भगवती प्रसाद सकलानी, देवेश उनियाल, रामकृष्ण पोखरियाल, जगमोहन कुड़ियाल, धर्म सिंह, गोरा सिंह पोखरियाल, गोपाल दत्त खंडूड़ी, पूर्णानंद बहुगुणा, सत्येन्द्र सिंह रावत, शंकर दत्त पैन्यूली, हंसलाल असवाल, गुरूप्रसाद बिजल्वाण, मनमोहन सिंह, विरेन्द्र सकलानी, प्रेम सिंह चौहान, रोहित चौहान, अजय पंवार, सुरेंद्र भंडारी, रणवीर सिंह, राजेंद्र कुकरेती, संजय बडोला, मधुकर शर्मा, प्रशांत भट्ट, नवीन रमोला, हिकमत नेगी, दिनेश सकलानी, करण सिंह बर्तवाल, आशाराम व्यास, विशालमणी पैन्यूली, अनुराधा गोयल, कैलाश चन्द्र सेमवाल, दिनेश कृषाली, कल्याण सिंह नेगी, प्रकाश अवस्थी, विकास सेमवाल, आकाश कैंतुरा, अनुज आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!