ऋषिकेशहादसा

निखिल के लिए देवदूत साबित हुए जलपुलिस के जवान

ऋषिकेश। शाहदरा दिल्ली निवासी निखिल चौधरी के लिए जल पुलिस के जवान देवदूत बनकर प्रकट हुए। जवानों ने मनोज को गंगा में डूबने से सकुशल बचाया।


जानकारी के मुताबिक निखिल चौधरी (21) पुत्र मनोज चौधरी निवासी थाना गोकलपुरी, शाहदरा, दिल्ली (Shahdara Delhi) दोस्तों के साथ तीर्थनगरी घूमने आया था। शनिवार दोपहर में वह मुनिकीरेती थाना अंतर्गत तपोवन स्थित नीमबीच गंगा किनारे पहुंचे। यहां पांडू पत्थर के पास नहाते समय अचानक निखिल का पैर फिसलने पर डूबने लगा, तभी उसके दोस्तों और आसपास के लोगां ने शोर मचाया।


मौके पर तैनात फ्लड रेस्क्यू टीम 40 वाहिनी पीएसी के जवान हेड कांस्टेबल उत्तम सिंह भंडारी, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र कुमार ने तत्काल गंगा में उतर कर रेस्क्यू शुरू किया। कुछ ही देर में जवानों ने निखिल को डूबने से सकुशल बचाकर उसे दोस्तों को सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button