ऋषिकेश
Munikireti: गंगा स्वच्छता को लेकर निकली जागरूकता रैली

ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने एमआईटी की एनएसएस यूनिट के साथ गंगा स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर रैली निकाली।
रविवार को मॉडर्न इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी की एनएसएस यूनिट और नगरपालिका की टीम जानकी झूला के पास एकत्र हुई। रैली में मेरी गंगा-मेरी जिम्मेदारी, सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करो, सफाई अपनाओ- बीमारी भगाओ के स्लोगन्स के साथ आस्था पथ पर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान ने छात्र- छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी, साथ ही उनसे अपने आसपास स्वच्छता की अपील की।
रैली में कॉर्डिनेटर डॉ रितेश जोशी, राजेश चौधरी, योगेश लखेड़ा, पालिका सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि शामिल हुए।



