Munikireti: सिंगल यूज प्लास्टिक पर 17 रेहड़ी वालों का चालान

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापेमारी के दौरान 17 रेहड़ी वालों को चालान काटा। जिसमें कुल 6200 रुपये का राजस्व वसूला गया।
मंगलवार को चौदहबीघा सब्जी मंडी में पालिका की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध छापेमारी की। इस दौरान पालिथीन का उपयोग व बिक्री करने और कूड़ा फैलाने वाले रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं पर चालानी कार्यवाही की गई।
स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री (पालिथीन, प्लास्टिक डिस्पोजल, प्लास्टिक स्ट्रा, प्लास्टिक के चम्मच, कांटे आदि) पर पुरी तरह से रोक है।
उन्होंने रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री की बिक्री व उपयोग न करने की अपील की। बताया कि अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और कूड़ा फैलाने पर 17 चालान किए गए। जिनसे कुल रूपए 6200 ा राजस्व वसूला गया।
मौके पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, मृदुल, जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई नायक मुकुल, प्रमोद, ज्योति आदि मौजूद थे।