ऋषिकेश

मानसून सीजन में 24 घंटे अलर्ट रहें नगर निगम अधिकारी

• कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली

Rishikesh : मानसून की तैयारियों और और साफ-सफाई को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। अग्रवाल ने ताजा हालात का फीडबैक लेने के बाद मानसून के दौरान उन्हें 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ मानसून को लेकर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र के 10 बड़े नालों की सफाई की जा चुकी है। साथ ही आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण रखे गए है।

अग्रवाल ने अधिकारियों को गोविंदनगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कीटनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर गुजरते समय कूड़ा वाहनों में कूड़ा ढका हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए शहर में कीटनाशकों का छिड़काव करने को भी कहा।

उन्होंने मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक पर बिखरे कूड़े पर नाराजगी जताई। कहा कि शहर में नियमित रूप से साफ सफाई की जाए। नगर में सीसीटीवी कैमरों और पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अग्रवाल ने निराश्रित गोवंश के लिए निगम की चिह्नित भूमि के बारे डीएम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

मौके पर मुख्य नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, अधीक्षण अभियंता नगर निगम दिनेश उनियाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, प्रभारी कर अधीक्षक भारती, अवर अभियंता तरुण लखेड़ा, संदीप रतूड़ी, विनोद पुरोहित आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button