स्कूली बच्चों के लिए लगी ‘स्वच्छता की पाठशाला’

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
राजीवग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और ईओ अंकिता जोशी के निर्देश पर ‘स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला’ आयोजित की गई।
पालिका की टीम ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का पृथक्करण करने और घरों में उपयोग होने वाले नीले व हरे डस्टबिन के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही प्लास्टिक मुक्त जीवन और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता स्कूली बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रेखा रानी, सुधा द्विवेदी, दिवाकर प्रसाद पांडे, साहब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।



