उत्तराखंड

गैरसैंण में कल से मानसून सत्र, स्पीकर खंडूड़ी रवाना

Gairsain Monsoon Session : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आज देहरादून से रवाना हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र जनता के पैसों से चलाया जाता है। लिहाजा, सत्र का प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण सदुपयोग किया जाना चाहिए।

मंगलवार को स्पीकर ऋतु खंड़ूड़ी भूषण सड़क मार्ग से गैरसैंण के लिए रवाना हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मलेथा (देवप्रयाग) में उनका स्वागत किया। रुद्रप्रयाग में खंडूड़ी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ पौधरोपण किया।

इसबीच विस अध्यक्ष ने विधायक और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि सत्र में वह कार्यशीलता, पारदर्शिता के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे। कहा कि इस सत्र का उद्देश्य प्रदेश की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है, जिससे जनता को वास्तविक लाभ हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button