
बागेश्वर। 27 अप्रैल 2023। बागनाथ सरयू नदी के तट पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Chandar Ram Das) पंचतत्व में विलीन हुए। उनके दोनों पुत्रों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले सीएम धामी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने दिवंगत चंदन राम दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गुरुवार सुबह 10.45 बजे उनके आवास शुरू अंतिम यात्रा बाजार होते हुए सरयू तट पर पहुंची। जहां पर राजकीय सम्मान व पुलिस टुकडी की मातमी धुन के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिवंगत चंदन राम दास की पार्थिव देह को उनके दोनों पुत्रों ने मुखाग्नि दी।
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक सुरेश गडिया, विशन सिंह चुफाल, दिवान सिंह बिष्ट, भोपाल राम टम्टा, प्रमोद नैनवाल, बंशीधर भगत, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, डीएम अनुराधा पाल, एसपी हिमांशु वर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत रामदास के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। अंतिम यात्रा में विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक शेर सिंह गडिया, महेश नेगी, ललित फर्स्वाण, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अल्मोडा प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू, पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवकी नंदन जोशी, खंडक टगडिया, कुन्दन रैखोला, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीपी जोशी, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका आदि मौजूद रहे।