उत्तराखंडचुनाव

Lok Sabha: उत्तराखंड में 83 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने सांसद

Lok Sabha Election Uttarakhand : देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसबार राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हुए हैं। जिनमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 297 हैं।

शुक्रवार को सचिवालय में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी साझा की। बताया कि राज्य में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 297 हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जनपद में और 01 पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ जनपद में चिह्नित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि 11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button