
Uttarakhand Congress Star Campaigners : कांग्रेस ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत 40 नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड में 19 अप्रैल के दिन वोटिंग होगी। जबकि चुनाव प्रचार 17 अप्रैल की शाम थम जाएगा। यानि की अब केवल 12 दिन ही प्रचार के बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए पूरे राज्य में कैंपेन कर जनता को अपने पक्ष में करना आसान नहीं होगा। उत्तराखंड से स्टार कैंपेनर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह समेत सभी 18 विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं वरिष्ठ नेताओं में गोविंद सिंह कुंजवाल, डॉ. जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, ज्योति रौतेला को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूची में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, अमरिंदर सिंह, सलमान खुर्शीद, राजा वारिंग, प्रदेश से भुवन चंद्र कापड़ी, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, मनोज तिवारी, विधायक मयूख महर, तिलकराज बेहड़, ममता राकेश, फुरकान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदयेश, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाति पर प्रचार का जिम्मा है।