![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/12/11-dec-2021-lions-Rishikesh.jpg)
ऋषिकेश (शिखर हिमालय न्यूज)। लायंस क्लब रॉयल की ओर से समाज की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। आज क्लब ने समाजसेवी अजय गर्ग के सहयोग से एक जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराया।
क्लब अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि क्लब द्वारा इसी वर्ष पूर्व में भी 8 कन्याओं के विवाह सहयोग के तौर पर उनके जरूरत का सामान दिया गया था। क्लब ने आज एक और जरूरतमंद कन्या के परिजनों को उसके विवाह हेतु जरूरी सामान प्रदान किया।
कार्यक्रम संयोजक धीरज मखीजा ने बताया उनके पास एक कन्या के परिवार से सहयोग के लिए जानकारी आई थी। जिसके बाद क्लब सदस्यों से चर्चा कर कन्या को मदद देने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस कार्य के लिए समाजसेवी अजय गर्ग की सहायता ली गई।
बताया कि क्लब द्वारा सहयोग के तौर पर कन्या के परिजनों को एक बेड, गद्दा, अलमीरा, साड़ी और नकद धनराशि प्रदान की गई। मौके पर मयंक गुप्ता, ऋषभ जैन, पुनीत गुप्ता, राहुल छाबड़ा, कपिल आनंद और महेश डंग भी मौजूद थे।