खटीमाः मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए निर्देश

खटीमा। पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपैड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। उन्होंने विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न आने देने पर जोर देते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जामंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आदि मौजूद रहे।



