एजुकेशनटिहरी गढ़वालदेहरादून

जनपद टिहरी के मदननेगी में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा स्वीकृति विद्यालय में सिविल सेक्टर के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय के खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इससे स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं।

प्रारंभिक चरण में विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन संचालित किया जाएगा। आवश्यकता और स्वीकृति के आधार पर आगामी वर्षों में कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सभी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि यह निर्णय भारत सरकार की उस योजना के तहत लिया गया है, जिसमें देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी गई है। मदननेगी का विद्यालय भी इन्हीं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button