एजुकेशनचमोली गढ़वाल

Joshimath: पीजी कॉलेज में चला स्वच्छता शपथ व हस्ताक्षर अभियान

ज्योतिर्मठ (जोशीमठ)। पीजी कॉलेज की एनएसएस की ‘नमामि गंगे इकाई’ ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शपथ और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया।

प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही सभी से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया।

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता की संस्कृति विकसित भारत की दिशा में पहला कदम है। कहा कि महाविद्यालय को इस दिशा में उम्मीद की किरण बनकर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!