
ऋषिकेश। कांग्रेस के नेता जयेन्द्र रमोला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।
एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी पत्र में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की संस्तुति पर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड की ऋषिकेश विधानसभा से जयेन्द्र रमोला को ज़िम्मेदारी मिली है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रमोला ने बताया कि संगठन ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। जिसे एक कार्यकर्ता होने के नाते निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा जो निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए रमोला ने इस बार बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। कहा कि बिहार की जनता नीतीश व भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।