ऋषिकेशस्वास्थ्य

चमोली हादसे के घायलों में दो की हालत गंभीर

5 अन्य घायलों को भी लाया गया एम्स, घायलों की हालत स्थिर

Aiims Health Update : ऋषिकेश। चमोली में नमामि गंगे एसटीपी प्लांट में करंट दौड़ने से घायल हुए पांच अन्य लोगों को भी आज उपचार के लिए एम्स लाया गया है। कल हेली एंबुलेंस से लाए गए घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।


एक दिन पहले चमोली हादसे के 6 घायलों को हेली एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स लाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से संदीप कुमार और सुशील की हालत गंभीर बनी हुई। करंट से बुरी तरह झुलसने के कारण संदीप का बायां हाथ और बायां पैर मिड इम्प्युटेशन करना पड़ा। जले स्थान पर उसके हाथ और पैर की मांशपेशियां भी पूरी तरह जल गईं थी। इससे संदीप की किडनी में भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं और ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती है।


वहीं सुशील के सिर में चोट लगने के कारण वह पूरी तरह होश में नहीं है। हालांकि उनकी हालत में पहले से सुधार है। बताया कि स्थिति गंभीर के कारण दोनों को चिकित्सकों की सघन निगरानी में रखा गया है। अन्य नरेंद्र लाल, आनंद कुमार, रामचंद्र और महेश कुमार स्टेबल स्थिति में हैं और इन सभी का इलाज ट्राॅमा वार्ड में चल रहा है।


5 अन्य घायल भी पहुंचे एम्स
चमोली हादसे के 5 अन्य घायलों को भी हेली एंबुलेंस से गुरुवार को एम्स लाया गया। उन्हें ट्रामा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। इनमें अभिषेक पाल पुत्र राजेन्द्र पाल उम्र 24 वर्ष, पवन सिह राठौर पुत्र उदय सिंह उम्र 49 वर्ष, जयदीप पुत्र हरीश लाल उम्र 20 वर्ष, धीरेन्द्र रावत पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 41 वर्ष और सुभाष खत्री पुत्र दौलत सिंह उम्र 27 वर्ष शामिल हैं।


एम्स ट्रामा के सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि घायलों की सभी प्रकार की आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। बहरहाल इनमें से कोई भी घायल गंभीर स्थिति में नहीं है।


घायलों को देखने यह पहुंचे एम्स
बृहस्पतिवार अपराह्न में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने एम्स पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button