लोकसमाजसंस्कृति

पौड़ी के रामलीला मैदान में रही इगास पर्व की धूम

Igas Parv 2023 : पौड़ी गढ़वाल। रामलीला मैदान में जिला प्रशासन और प्रेस यूनियन की ओर से लोकपर्व इसवर्ष भी इगास पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जहां जमकर भैला खेला गया, वहीं लोकगीतों की खासी धूम रही। आयोजन में हर वर्ग ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

रामलीला मैदान में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इगास पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में लोग अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं। युवाओं को संस्कार व संस्कृति से रूबरू कराना भी जरूरी है। साथ ही अपनी संस्कृति के अच्छे पहलुओं को देश दुनिया के सामने लाना चाहिए। ताकि दुनिया उसे जाने और हमारे क्षेत्रों में पर्यटन के लिए आएं। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ही आर्थिकी भी मजबूत होगी।

दूसरे वर्ष भी इगास पर्व मनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और प्रेस यूनियन की सराहना की। कहा कि इससे हमारी संस्कृति के जिंदा रहने की आस जगी है। इस अवसर पर महिला मंगल दल की टीम द्वारा इगास और वीर माधो सिंह भंडारी के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। लोगों ने रामलीला मैदान में ढोल दमाउ की थाप के साथ जमकर भैला खेला।

कार्यक्रम संचालक प्रेस यूनियन के त्रिभुवन उनियाल ने कहा कि हमें अपने त्योहारों को हर वर्ष इसी तरह मनाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपनी लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिला सकेगी। मौके पर सीडीओ मनविंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगशाल, प्रेस यूनियन के अध्यक्ष राकेश रमन शुक्ला, व्यापार संघ से कुलदीप गुसाईं, प्रेस यूनियन से कुलदीप बिष्ट, प्रेमचंद ध्यानी, मधु खुगशाल, सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button