नैनीताल

हल्द्वानी को मिली ₹147 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने सुशीला तिवारी मेडिकर कॉलेज में किया लोकार्पण व शिलान्यास

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में ₹147 करोड़ 28 लाख 56 हजार की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹72 करोड़ 38 लाख की 23 योजनाओं का लोकार्पण और ₹74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला के विकास को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य के साथ तेजी से कार्य कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे निर्णय राज्य की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
लोकार्पित प्रमुख योजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग व अन्य क्षेत्रों में नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण और जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। साथ ही रामगढ़ पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण भी किया गया।

इन योजनाओं को किया गया शिलान्यास
शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण एवं सुधारीकरण, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, पीपल पोखरा में राइजिंग स्टेशन और नहर कवरिंग कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त एसपीए कार्यक्रम के तहत ₹154.43 करोड़ लागत की हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया गया।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
सांसद अजय भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक माहरा, रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी. आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!