ऋषिकेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जान से मारने की धमकी को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष पैदा हो गया। ऋषिकेश विधानसभा में कांग्रेसियों ने कर्नाटक चुनाव के दौरान धमकी देने वाले भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ दो अलग-अलग तहरीर दी है। कांग्रेसियों ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता मणिकांत राठौर के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि कर्नाटक चुनाव में राठौर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को समाप्त करने की धमकी दी है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता पूरजोर विरोध करता है। उन्होंने राठौर का नामांकन रद्द करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की मांग भी उठाई।
मौके पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्रा, राधा रमोला, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, जगत सिंह नेगी, विनय सारस्वत, दीपक जाटव, प्यारेलाल जुगरान, सन्नी प्रजापति, गौरव यादव, प्रवीण जाटव, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, हिमांशु जाटव, अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, ऋषि सिंगल, विकास खुराना, सावित्री देवी, प्रदीप जैन, रूकम सिंह पोखरियाल, इमरान सैफी, सिंहराज पोसवाल, विनोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।
श्यामपुर चौकी में भी दी तहरीर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में श्यामपुर स्थित बाईपास पुलिस चौकी पर भी कर्नाटक के भाजपा नेता मणिकांत राठौर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में राठौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। विजय पाल रावत ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में इतना चूर है कि अब विपक्षी नेताओं को जान से मारने की धमकी तक देने लगे हैं। उन्होंने मणिकांत राठौर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, देवेंद्र रावत, सूरज भट्ट, केपी कंडवाल, सत्येंद्र पंवार, धर्मराज सिंह पुंडीर, कुलदीप सिंह असवाल, पीके दत्ता, योगराज दत्त नौटियाल, विपिन पाल, नरेंद्र दुवान, सरोज देवराड़ी, शोभा बहुगुणा, अनामिका अरनव, कमल सिंह, विजयपाल सिंह पंवार, हरीश असवाल, रतनदेव रियाल आदि मौजूद थे।