कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों में जोश, आतिशबाजी की
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2023/05/13-may-23-rishikesh-congress.jpg)
ऋषिकेश। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। योगनगरी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांट कर जीत को सेलेब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने जय सियाराम और जय हनुमान का जयघोष भी किया।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन पर जुटे कार्यकर्ता कर्नाटक की जीत पर बेहद खुश नजर आए। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को बजरंग बली का आर्शीवाद मिला। वहां राहुल गांधी की सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई। कहा कि देश को भटकाने वालों की पोल इस चुनावी परिणाम से खुल गई।
प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा और पार्षद राधा रमोला ने कहा कि कांग्रेस की जीत से साफ है कि जनता अब बदलाव चाहती है। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन ने दिखा दिया कि जनता से बड़ा कोई नहीं। रवि जैन और दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम ने बता दिया कि धर्म की राजनीति अब आमजन को मंजूर नहीं।
मौके पर विमला रावत, नीलम तिवारी, चन्दन पंवार, बीएस पयाल, शैलेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्रा, मनोज गुसाई, देवेन्द्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, अरविन्द जैन, जितेन्द्र पाल पाठी, जगत नेगी, लल्लन राजभर, सावित्री देवी, मनीष जाटव, सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, विक्रम भंडारी, प्यारेलाल जुगरान, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, कमला प्रधान, रविन्द्र भारद्वाज, हरि सिंह नेगी, राजेश शाह, सूरज भट्ट, हरिराम वर्मा, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, गौरव यादव, अशोक शर्मा, मिन्हाल हाशिम, इमरान सैफी, विकास खुराना, परमेश्वर राजभर, मालती तिवारी, चन्द्रकान्ता जोशी, कमलेश शर्मा, संजय शर्मा, गंभीर गुलियाल आदि मौजूद थे।