
Garhwal Lok Sabha Election 2024 : देवप्रयाग। भरपूर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चुनावी कैंपेन के दौरान जनता से गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
गुरुवार को भरपूर में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के हर तबके के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। उत्तराखंड में भी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल योजना, इको टूरिज्म, साहसिक खेलों को बढ़ावा भाजपा सरकार की देन है।
कैबिनेट मंत्री ने 19 अप्रैल को गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की। कहा की भाजपा के शासन में ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।