Doiwala: अग्रवाल ने किया केशवपुरी पार्क निर्माण का निरीक्षण

डोईवाला। पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को केशवपुरी बस्ती में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए।
अग्रवाल ने बताया कि शहरी विकास मंत्री रहते हुए उनके द्वारा लगभग 97.36 लाख रुपये की लागत से पार्क को स्वीकृति दी गई थी। पार्क के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को हरित वातावरण के साथ बच्चों व बुजुर्गों के लिए मनोरंजन और विश्राम की सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता एमएल शाह, कनिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, अमित कुमार, पंकज शर्मा, चमन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।



