
Politics : ऋषिकेश। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि हमें भाजपा राज की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना होगा, वरना हम आने वाली पीढ़ी के सवालों के जवाब देने लायक भी नहीं रहेंगे।
ज्योति रौतेला ने यह बात छिद्दरवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में जय भारत सत्याग्रह के तहत परवादून जिला महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन में कही। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं, युवाओं का भविष्य अधर में है, महंगाई चरम पर है, देवभूमि उत्तराखंड नशा प्रदेश बन रहा है। हमें इसके खिलाफ एकजुट होना होगा, वरना जब नई पीढ़ी सवाल करेगी कि आप क्या कर रहे थे, तो उनके आगे हमें सिर झुकाना पड़ेगा।
ज़िलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराब के दाम कम और शिक्षा को महंगा किया है। महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। जिसका हम पूरजोर विरोध करते हैं। जय भारत सत्याग्रह के जरिए कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाया जाएगा। ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के केंद्र सरकार के हर प्रयास का विरोध किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरम डोबरियाल ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस गली-गली और नुक्कड़ों तक चौपाल लगाकर भाजपा को चुनावों में उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अलका क्षेत्री ने किया ।
मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवंलजीत कौर, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश शर्मा, परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला, गौरव चौधरी, दीपक जाटव, सुधीर रॉय, विजयपाल रावत, कृष्णा रमोला, दीपा चमोली, एककला देवी, सोनिका कुलियाल, रश्मि देवराडी, माया बिष्ट, गीता देवी, आशा चौहान, सावित्री देवी, शान्ति देवी, सूरजकली, बीना रावत, विद्या पांडे, विजय लक्ष्मी, अनुपमा थापा, संगीत देवी, मायावती राजभर, श्वेता देवी, गीता देवी, साक्षी सिंह, सोनिया बिष्ट, नेहा यादव, काजल भंडारी, कविता रानी, सुष्मिता जोशी, सूरज बिश्नोई, बरफ सिंह पोखरियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, धीरज थापा, सागर मनवाल, पूरन चंद रमोला, हरभजन चौहान, प्रकाश पांडे, महेन्द्र भट्ट, जितेंद्र त्यागी, गुलाब वर्मा, भरत सिंह पंवार, जीत बहादुर, सुरेंद्र खुराना, विजय रावत, भजन सिंह चौहान, केदार सिंह, विजय बिष्ट, मोहन डोबलियाल आदि मौजूद थे।