उत्तराखंड

दुःखदः नहीं रही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी

मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Sushila Baluni Passed Away : देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला (Sushila Balooni) ने आज मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के इतिहास का दुखद दिन है।


वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। बताया कि राज्य आंदोलन के दौरान उनकी अग्रणी भूमिका रही। उनके अवसान से आंदोलनकारियों में शोक की लहर है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने उनकी आत्म शांति की प्रार्थना के साथ ही परिजनों को परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उत्तराखंड ने आज राज्य निर्माण आंदोलन का एक दैदीप्यमान नक्षत्र खो दिया है। उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास उनके नाम के बिना अधूरा रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button