एजुकेशन

Dehradun: सुभारती विवि ने डॉ. हिमांशु ऐरन को दी विदाई

देहरादून। राष्ट्रीय दंत आयोग में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे डॉ. हिमांशु ऐरन को रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में शानदार विदाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऐरन विश्वविद्यालय में बिताए 18 महीनों को राष्ट्र-निर्माण की भावना से ओत-प्रोत अविस्मरणीय यात्रा बताया। उन्होंने सहयोगियों के समर्थन को अपने कार्यकाल की सफलता का आधार माना।

कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णमूर्ति ने कहा कि डॉ. ऐरन की कार्यशैली ने संस्थान को नई दिशा दी। उन्होंने सुभारती को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने के संकल्प को दोहराया। प्रति कुलपति डॉ. देश दीपक ने डॉ. ऐरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रजिस्ट्रार खालिद हसन ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!