पूर्व सैनिकों के बच्चों को सैनिक कल्याण देगा प्रशिक्षण
देहरादून में 10 अप्रैल से शिविर, 3 से 9 अप्रैल तक होगा चयन

देहरादून। भारतीय सेना और पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक पूर्व सैनिकों के बच्चों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण देगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस चन्द ने यह जानकारी दी है।
बताया कि गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को सेना, नौसेना व वायुसेना के अलावा पुलिस में भर्ती के लिए जिला सैनिक कल्याण द्वारा 10 अप्रैल से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगां इसके लिए जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अप्रैल से 09 अप्रैल तक राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जाएगा। शेष जनपदों का चयन संबंधित सैनिक कल्याण में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता 45र प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास और भारतीय मूल के गोरखा के लिए केवल 10वीं पास होना जरूरी है। वजन 46 किग्रा. और सीना 77-82 सेमी. होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज चुक. रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इंडेमिनिटी वॉर्ड साथ में लाना अनिवार्य है।
बताया कि इस संदर्भ में पूर्ण जानकारी के लिए कार्यालय से इन मोबाइल नंबरों 7895148803, 9410321614, 8192814463 पर संपर्क किया जा सकता है।