देहरादून

देहरादूनः कटिंग के बाद सही से हो सड़कों का रेस्टोरेशन

लोनिवि सचिव और डीएम ने शहर के कई हिस्सों का लिया जायजा

देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने जिलाधिकारी सविन बंसल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड कटिंग के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दिलाराम चौक, कैनाल रोड, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, धर्मपुर चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, शिमला बाईपास सहित कई प्रमुख स्थानों का स्थलीय जायजा लिया गया। कुछ जगहों पर सड़क में मलबा मिला, जिससे यातायात बाधित होने की आशंका है।

सचिव पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को रोड कटिंग की अनुमति देते समय सभी शर्तों का सख्ती से पालन कराने और कार्य पूरा होते ही गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेताया कि समयसीमा और नियमों के उल्लंघन पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्यूआरटी को निगरानी रखने को भी कहा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि अब एक समय में केवल 2-3 स्थानों पर ही रोड कटिंग की अनुमति दी जाएगी। 15 से 21 दिनों के भीतर कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, अधिशासी अभियंता ओपी सिंह समेत संबंधित विभागों व एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!