देहरादून

खेलों से विकसित होती है सकारात्मक कार्य संस्कृतिः धामी

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका ‘प्रयासः बेहतर कल के लिए’ का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

मंगलवार को सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका ‘प्रयासः बेहतर कल के लिए’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिसका सीधा असर कार्य कुशलता पर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों और क्लब की उपलब्धियों की सराहना की, कहा कि यह प्रकाशन अन्य लोगों को भी खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, क्लब अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, संयुक्त सचिव पुष्कर सिंह नेगी सदस्य चंद्रशेखर, रंजीत सिंह, दीपक बिष्ट, सुविमला आर्या, सुदीपा बोहरा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!