14 को आएंगे पीएम मोदी, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता सहित सभी तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। सीएम ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने को कहा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल आदि मौजूद रहे।



