Dehradun: सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा पल्टन बाजार

देहरादून। पल्टन बाजार में पिंक बूथ के बाद अब सीसीटीवी की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के लिए अन्टाइड फंड से धनराशि की मंजूरी दी है।
बता दें कि नियुक्ति के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक के जरिए शहर भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने पल्टन बाजार में सीएनआई चौक के पास पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए 1.37 लाख की धनराशि भी मंजूर कर दी गई है।
बुधवार को पल्टन बाजार के व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकार कर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने की पुरानी मांग दोहराई। साथ ही जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना भी की। डीएम सविन बंसल ने पुलिस विभाग को सीसीटीवी का प्रस्ताव देने को कहा है। साथ ही अन्टाइड फंड से धनराशि स्वीकृत करने की भी सहमति दी है।