देहरादून

Dehradun: गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्मिक हुए सम्मानित

परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम

Republic Day 2026 : देहरादून। गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी भी सम्मलित हुए। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में राज्घ्यपाल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। वहीं, विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों में राज्य की सैन्य परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया गया।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों व विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्लाटूनों और उत्कृष्ट झांकियों को राज्यपाल के साथ सीएम ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!