उधमसिंह नगरदेहरादूननैनीताल

विकास कार्यों में तेजी लाएं आधिकारीः धामी

नैनीताल और यूएस नगर जनपदों के लिए मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के उठाए मसलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। कहा कि अल्पकालिक कार्यों को तुरंत और दीर्घकालिक योजनाओं को समयसीमा में पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में कई विभागों की भागीदारी है, उनमें बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। मुख्य सचिव स्तर पर नियमित समीक्षा सुनिश्चित हो, ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को विधायकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि इससे समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

आगामी वर्षाकाल को देखते हुए उन्होंने बरसाती नालों की सफाई, सिल्ट हटाने और जल निकासी से जुड़े कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों से बचा जा सके। साथ ही, ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक तैयारियां और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।

बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, खेल मैदान, फसल सुरक्षा, पेयजल और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, सरिता आर्य, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button