देहरादून

Dehradun: मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं समस्याएं

रायपुर के द्वारा गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 587 लाभार्थियों को मिला लाभ

देहरादून। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड रायपुर की न्याय पंचायत द्वारा स्थित जन मिलन केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजित किया गया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् और डीएम सविन बंसल ने जनसमस्याएं सुनीं। साथ ही 587 लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है और ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए सरकार को उनके द्वार तक लाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

शिक्षा-आंगनबाड़ी पर फोकस
बहुउद्देशीय शिविर से पहले प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् ने ग्राम पंचायत द्वारा के आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

कृषि, ऋण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
कृषि विभाग ने 80 प्रतिशत अनुदान पर 11 किसानों को पावर वीडर, चाफ कटर और आटा चक्की उपलब्ध कराई। साधन सहकारी समिति सरोना द्वारा स्वयं सहायता समूह को 5 लाख रुपये तथा चार किसानों को 1-1 लाख रुपये का ऋण दिया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और बालिकाओं को किशोरी किट वितरित की।

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को सहारा
समाज कल्याण विभाग द्वारा 72 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को 205 सहायक उपकरण, जिनमें व्हीलचेयर भी शामिल हैं, निशुल्क वितरित किए गए। इसके साथ ही सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं।

स्वास्थ्य, प्रमाण पत्र और कार्ड सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक पद्धति से 345 से अधिक लोगों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं।

80 शिकायतें, 35 का मौके पर समाधान
शिविर में कुल 80 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 35 का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मालदेवता-द्वारा मार्ग पर नशाखोरी और अभद्रता की शिकायत पर पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों की लंबी सूची
पेयजल, सड़क, पुलिया, नाली निर्माण, जल स्रोत संरक्षण और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

यह रहे शिविर में मौजूद
क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कवंर, एसडीएम हरिगिरी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, सीएओ देवेन्द शर्मा, कृषि भूसंरक्षण अधिकारी अशोक गिरी, ब्लाक प्रमुख सरोजनी जवाडी, बीडीसी द्वारा गुरूंग शिशिर कान्त पुष्पेन्द्र, ग्राम प्रधान अनुराधा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!