भाजपा में शामिल हुए ऋषिकेश के कई लोग

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ऋषिकेश के कई सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों को सदस्यता दी।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में ऋषिकेश के रूपेश गुप्ता, पार्षद माधुरी गुप्ता, राघव गुप्ता, सक्षम गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, शुभाष जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल समेत कई लोगों ने भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और समग्र विकास को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन और संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में जारी विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं, जो पार्टी की बढ़ती जनस्वीकृति और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।



