देहरादून
Dehradun: इंद्रमणि बडोनी हम सबके प्रेरणास्रोतः धामी

देहरादून। उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री आवास में इस अवसर पर सीएम धामी ने इंद्रमणि बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निःस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।



