देहरादून

देहरादूनः कार्मिकों ने संविधान के प्रति निष्ठा का लिया संकल्प

गणतंत्र दिवस पर डीएम सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। कहा कि राष्ट्र निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकतंत्र के एक अंग हैं। एक अधिकारी व कर्मचारी के तौर पर उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी एक लोक सेवक के रूप में अपने जिले, राज्य व राष्ट्र में पूर्ण मनोबल से कार्य करने का प्रयास करते हैं। उनका लक्ष्य यही है कैसे राज्य देश को आर्थिक, सामाजिक इंस्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी साथ संजौना है।

बंसल ने कहा कि भारत वर्ष अन्य राष्ट्रों से अलग यहां की बोली, भाषा, संस्कृति हर क्षेत्र में भिन्न है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रशासनिक पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना से ही संभव है। उन्होंने जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इन कार्मिकों को किया गया सम्मानित
रजनी नेगी वरिष्ठ सहायक, शशि उनियाल वरिष्ठ सहायक, निर्मला पंत कनिष्ट सहायक, हेमा बिष्ट कनिष्ट सहायक, सरिता डबराल वरिष्ठ सहायक, कैलाश पाण्डेय अनुसेवक, हरिशंकर अनुसेवक, सर्वेन्द्र सिंह नेगी वरिष्ठ सहायक, अजय रावत कनिष्ट सहायक, किरन रानी मुख्य सहायक, विपुल बहुगुणा वरिष्ठ सहायक, आशीष जोशी मुख्य सहायक, अनुज कुमार मुख्य सहायक, सुनिधी टम्टा मुख्य सहायक, दिनेश वर्मा वरिष्ठ सहायक, अमित भट्ट वरिष्ठ सहायक,.गौरव रावत वरिष्ठ सहायक, शमीम अन्जुम जैदी उर्दू अनुवादक, जगदम्बा रतूड़ी अनुसेवक, जोगेन्द्र सिंह कनिष्ट सहायक, योगेश सुन्दरियाल वरिष्ठ सहायक, आत्माराम शर्मा वरिष्ठ सहायक, मयंक जोशी कनिष्ट सहायक, मनोज कुकरेती मुख्य सहायक, दीवान सिंह शर्मा वरिष्ठ सहायक, बाबर खान वरिष्ठ सहायक, सूचना विभाग के इन्द्रेश, अभिषेक, मुकुल, सुरेन्द्र कोठारी और प्रान्तीय रक्षक दल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल, प्रशासनिक अधिकारी हरीश पाण्डेय आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!