देहरादून

दीपक पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड इंसानियत मंच ने कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद को आगे आए दीपक कुमार और विजय रावत पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल से मुलाकात की।

मंच के डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि दीपक कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि दीपक ने भाईचारे को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का काम किया है। कमला पंत ने बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताई, कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है।

त्रिलोचन भट्ट ने बताया कि वे स्वयं दीपक के साथ मौजूद थे और पुलिस का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा। आरोप लगाया कि दीपक से मिलने पहुंचे युवकों को घंटों थाने में बैठाए रखा गया। डीआईजी ने आश्वासन दिया कि वह मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में निर्मला बिष्ट, मंजू नेगी, डॉ. एसएन सचान, हरवीर सिंह कुशवाहा, विजय भट्ट, हरिओम पाली, परमजीत सिंह कक्कड़ भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!