रोजगार

देहरादूनः सीएम ने 12 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम ने कहा कि उनकी भूमिका राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम होगी। उन्होंने अपेक्षा की, सभी अभ्यर्थी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक खेती, मिलेट उत्पादन और विपणन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर सिंचाई सुविधाएं और फसल विविधीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही बागवानी और औषधीय खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सचिव कृषि एस.एन. पाण्डेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव समेत कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button