समाज की सेवा में समर्पित रहेगा सीएम धामी का जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगे। इस दिन कोई उत्सव और औपचारिक आयोजन नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने इस दिन को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। कहा कि यही सच्चा उत्सव है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 16 सितंबर यानि कल जन्म दिवस है। उन्होंने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आमजन की मदद में समय देंगे। राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में समाज का प्रत्येक वर्ग उनके सहयोग के लिए आगे आए। हर एक प्रयास पीड़ित परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं। सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखण्ड की असली पहचान है। यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।