देहरादून

आत्मनिर्भर भारत के लिए निभाने होंगे दायित्वः सीएम

सीएम आवास, शासकीय परिसर और भाजपा कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास, शासकीय परिसर और भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं उन्होंने मौजूद लोगों को उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

आत्मनिर्भर भारत के लिए निभाने होंगे दायित्व
सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

शासकीय आवास में फहराया तिरंगा
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय आवास परिसर में गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आइए , हम सभी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ फहराया ध्वज
गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!