मुख्यमंत्री धामी ने दिया समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों और उल्लास का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से भी गहराई से जुड़ी है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और पारस्परिक सद्भाव का संदेश देता है। होली के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि होली का यह पावन पर्व प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति के नए रंग लेकर आए। उन्होंने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सफलता और खुशहाली का संचार हो।



