खेलदेहरादून

देहरादूनः मैदान में उतरे CM धामी, खेले जोरदार शॉट


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं क्रिकेट में जोरदार शॉट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं। यह भी बताया कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत आधार दिया है। युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!