Dehradun: शिक्षा से जुड़ रहे भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चे

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चे राज्य के पहले इन्टेंसिव केयर शेल्टर में शिक्षा की धारा से जुड़ने लगे हैं। यहां बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चें यहां संगीत, योग, खेल एक्टिविटी के साथ ही पढ़ाई में भी रुचि ले रहे हैं।
साधुराम इंटर कॉलेज में बनाए गए केयर शेल्टर में शिक्षक अपनी-अपनी विधा योग, संगीत, खेल, नाटक, कम्प्यूटर शिक्षा से बच्चों को पारंगत कर रहे हैं। यहां बच्चों के लिए कम्प्यूटर रूम, म्यूजिक रूम, खेल उपकरण के साथ आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। निजी स्कूल की तरह सुविधाओं से विकसित शेल्टर में भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू बच्चे खेल प्रतिस्पर्धाओं से भी जोड़े जाएंगे।
यहां उनके शैक्षणिक व कौशल विकास के लिए स्वंयसेवियों और विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। शेल्टर में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ ही भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।