खेल

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को उत्तराखंड तैयारः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा से मुलाकात की। कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए उन्होंने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बदरी-केदार दर्शनों के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार है। देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देशभर से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों से एक अच्छा मंच मिलेगा। हमारे उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा।

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में होंगे। 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखंड में किया जाएगा। मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा व स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button