Dehradun: सरकारी जमीन बेचने पर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर नगर निगम की जमीन पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बिक्री के एक मामले में जांच के बाद संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि खसरा नं. 83 ग और 174झ जो ग्राम समाज एवं राजस्व वन भूमि को विचारण होने के फलस्वरूप होते हुए भी विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने और विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने व विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने, सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की शिकायत की जांच सही पाई गई। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कर निरीक्षक नगर निगम द्वारा सम्बन्धितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि खसरा नं० 83 ग व 174झ जो ग्राम समाज/राजस्व वन भूमि को विचारण होने के फलस्वरूप होते हुए भी जैतून पत्नी अब्दूल मजीद जमनपुर, समीना पत्नी सरीफ जमनपुर, एवं मौ. आरिफ पुत्र रिजवान ग्राम कुन्डा छोटा रामपुर, द्वारा अरुण भाटिया राजपुर, द्वारा विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने एवं विनोद शाब पुत्र स्व परमेश्वर शाब थाणे मुम्बई द्वारा विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने एवं हिमांशु बंसल, राजपुर देहरादून, निर्मल चौहान व राजवीर परमार द्वारा विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने एवं सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की पुष्टि होने पर उक्त प्रकरण में थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।