मनोरंजन

ऋषिकेश में कल से गढ़वाली फिल्म ‘पधनी जी’ का रोजाना एक शो

New Garhwali Film :  ऋषिकेश। नई गढ़वाली फीचर फिल्म ‘पधनी जी’ कल (शुक्रवार) से रामा पैलेसे में एक शो रोजाना प्रदर्शित की जाएगी। आज अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के ऑफिस में फिल्म का पोस्टर लोकार्पित किया गया।


दूनमार्ग स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, फिल्म निर्देशक अशोक चौहान, निर्माता सोहन उनियाल, समाजसेवी सीता पयाल ने संयुक्त रूप से फिल्म का पोस्टर लोकार्पित किया। डॉ नेगी ने कहा कि आंचलिक फिल्मों के लगातार प्रदर्शन से रीजनल सिनेमा को पहचान मिलने लगी है।


अशोक चौहान ने बताया कि एक वर्ष पहले उनकी फिल्म खैरी का दिन को दर्शकों से खासा प्यार मिला था। नई फिल्म ‘पघनी जी’ भी मनोरंजन के लिए तैयार है। रामा पैलेसे में सुबह 10.30 बजे फिल्म का एक शो रोजाना प्रदर्शित होगा। मुख्य भूमिकाएं हास्य अभिनेता घनानंद, सतेश्वरी भट्ट, प्रशांत गगोड़िया, गौरव गैरोला, मिनी उनियाल, पन्नू गुसाईं, शिवानी भंडारी, रमेश रावत, रीता भंडारी, संजय चमोली, धर्मेंद्र चौहान, सोभाली गैरोला, समीक्षा मंद्रवाल ने निभाई हैं।


फ़िल्म में संगीत विनोद चौहान, हरिओम शरण, धनराज शौर्य ने दिया है। जबकि गीतों को मीना राणा, लेखराज भंडारी, धनराज शौर्य अंजली खरे, संगीता सेमवाल, पूनम सती ने स्वर दिया है। पोस्टर लोकार्पण पर राजेश्वरी चौहान, मनीष कुकरेती, आंचल बिष्ट, अंजली चौहान, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button