ऋषिकेशचुनाव

ऋषिकेश में कांग्रेस ही बनाएगी ‘शहर की सरकार’: दीपक प्रताप जाटव

ऋषिकेश। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियानों के साथ ही वार्डों में चुनाव प्रचार कार्यालय खोले जा रहे हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने शहर की सरकार में कांग्रेस के काबिज होने का दावा किया।

मंगलवार को मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने वार्ड संख्या 22 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता बंसल, 19 में राधा देवी और 5 में देवेंद्र प्रजापति के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित जनसभाओं में दीपक प्रताप जाटव ने लोगों से नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित में काम करती आई है। पार्टी इस चुनाव में भी अपनी नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर जनसमर्थन हासिल करेगी। कहा कि कांग्रेस की निगम में सरकार बनी तो शहर के विकास को नई दिशा दी जाएगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के हित में कार्य करती है, जिसके कारण उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है।

इस दौरान वार्ड प्रत्याशियों ने भी स्वयं के साथ नगर निगम कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही आमजन को क्षेत्र के विकास का विश्वास दिलाया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे, जिन्होंने पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button