शिखर हिमालय डेस्क
रायवाला (चित्रवीर क्षेत्री की रिपोर्ट)। छिद्दरवाला चौक पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
गोदियाल कार्यक्रम के सिलसिले में बुधवार को हरिद्वार जा रहे थे। इसबीच छिद्दरवाला चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि भाजपा के जनविरोधी कार्यों से जनता त्रस्त हो चुकी है, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक खाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों का कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का क्रम लगातार जारी है। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत किया जा रहा है। 2022 में कार्यकर्ता भाजपा को मजबूती से शिकस्त देंगे।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, श्यामपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज बिष्ट, कृपाल सिंह रावत सरोज, आशा सिंह चौहान, रवीन्द्र राणा, कुंवर गुसाई, दीपक नेगी, राजेन्द्र गैरोला, हरि सिंह राणा, मोहन सिंह डोबलियाल, तेजपाल कलूडा, कमल रावत, अमन पोखरियाल, रुकम पंवार, विजय बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, राकेश गौड, पंकज रावत आदि मौजूद थे ।