नैनीताल

सामूहिक प्रयासों से हासिल होगा ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ का लक्ष्य

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को दिखाई हरी झंडी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को हरी झंडी दिखाई। इस सीएम ने हजारों युवाओं, छात्रों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा अब नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हां’ कहने के लिए आगे आ रहा है।

रविवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित रैली के दौरान सीएम ने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि इसकी चपेट में आने से न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित होती हैं। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन के बाद कई आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है। साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने ‘दगड़िया क्लब’ जैसी पहल का उल्लेख करते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मौके पर डॉ. स्वामी रामेश्वरम हरि, आरएसएस संपर्क प्रमुख उत्तर क्षेत्र डॉ. हरीश रौतेला, श्याम अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, किसान आयोग उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भारत भूषण, डॉ. अशोक पाल, शंकर कोरंगा, शांति महरा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, ध्रुव रौतेला, सुरेश भट्ट, योगेंद्र सिंह रौतेला, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button